वर्दी का करते सम्मान,
भारत माँ के वीर सुजान!
जिन पर हमको है अभिमान,
आओ करें उनका गुणगान!
जवानों ज़िंदाबाद!
जवानों ज़िंदाबाद!
सीमा पर सीना ताने,
वतन पे मर-मिटना जाने!
हमें बचाते देकर जान,
देशभक्ति जिनकी पहचान!
जवानों ज़िंदाबाद!
जवानों ज़िंदाबाद!
हर संकट में ढाल बने,
और दुश्मन का काल बने!
करते वो जो लेते ठान,
उन्हें समर्पित है यह गान!
जवानों ज़िंदाबाद!
जवानों ज़िंदाबाद!
— किशोर छिपेश्वर 'सागर'
(बालाघाट, मध्य प्रदेश)
Tags
कविता