हमको आता है सलीके से मुहब्बत करना(ग़ज़ल) -साधना कृष्ण

हमको आता है सलीके से मुहब्बत करना,
हमने सीखा नहीं रिश्तों में तिजारत करना।

सोचकर कदम उठाना है तुझे अब हरदम
तुझको भारी कहीं पड़ जाए न ग़फ़लत करना।

आँख में धूल न फेंको यूँ किसी के भी तुम,
जान लो हमको भी आता है सियासत करना।

मान-सम्मान तो देना नहीं आता इनको,
जानते सिर्फ़ हैं बच्चे ये हुकूमत करना।

नाम-ओ-शोहरत की ख़्वाहिश नहीं मुझको बिल्कुल,
अपने माँ-बाप की केवल है ख़िदमत करना।

ख़त्म माहौल हो दहशत का ज़माने से अब,
अम्न-ओ-चैन की ख़ातिर है इबादत करना।

'साधना' उम्र बसर प्यार से हो चाहत अपनी,
मरते दम भी नहीं हमको है बग़ावत करना।

साधना कृष्ण 
शिक्षिका
हाजीपुर, बिहार 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
बोधायन पत्रिका
बोधायन पत्रिका