साधना से सिद्धि के संपूर्ण फल का पान कर ले,
और ईश्वर की कृपा-प्राप्ति अनुसंधान कर ले।
जो प्रकट होते हैं दिनकर, आपको पथ-ज्ञान देते,
देश में, विदेश में वे आपको सम्मान देते।
जो भी मन में कामना हो, प्राप्ति का विभाग हैं वे,
सामने में दिखते, सूरज प्रभु अनुराग हैं वे।
आपको साक्षात रवि की मिल रही अशेष भक्ति,
देश में, विदेश में लाभान्वित शेष व्यक्ति।
लीजिए इस कर से वर व दीजिए कर को उठाकर,
और खुश हो जाइए वर, आप रवि से आज पा कर।
— त्रिपुरारी कुमार पाण्डेय