छठी मैया की हो कृपा (छठ विशेष रचना) - अर्जुन प्रभात

छठी मैया की हो कृपा
सुखी रहे संसार।
घृणा-द्वेष का नाश हो
बढ़े परस्पर प्यार।।

रोग-शोक व्यापे नहीं
और न पाप सताय।
छठी मैया की हो कृपा
जग पावन हो जाय।।

सूर्यदेव की हो कृपा
प्रकृति रहे अनुकूल।
हरा-भरा जीवन रहे
खिलें खुशी के फूल।।

पंचभूत संतुलित हों
रहे न शेष विकार।
सरिता नित गतिशील हो
बहे प्रेम की धार।।

छठी मैया की हो कृपा
सुखी रहें सब लोग।
अर्जुन सब आगे बढ़ें
करें सतत उद्योग।।

- अर्जुन प्रभात 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
बोधायन पत्रिका
बोधायन पत्रिका