वो नहीं है पर यादों की परछाइयाँ तो हैं (ग़ज़ल) - बैतुल्लाह ‘बैत’ छपरवी

वो नहीं है पर यादों की परछाइयाँ तो हैं
जीने के लिए माज़ी की रुस्वाइयाँ तो हैं।

दश्त-ओ-सहरा में शौक़ से मुझ को भटकने दो
ऐ सबा! यहाँ पर तेरी अंगड़ाइयाँ तो हैं।

क्यों न इन अदाओं पर तेरी मैं खिंच आऊँ
झील सी तेरी आँखों में गहराइयाँ तो हैं।

यादों की ये डोरियाँ तो ढीली पड़ीं लेकिन
ज़हन-ओ-दिल में हुस्न की रानाइयाँ तो हैं।

वो नहीं है अब ‘बैत’ मेरे साथ तो क्या ग़म
मेरे साथ में ये मेरी तन्हाइयाँ तो हैं।


— बैतुल्लाह ‘बैत’ छपरवी
         छपरा, बिहार

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
बोधायन पत्रिका
बोधायन पत्रिका