जो कुछ था, सब लुटाता जा रहा हूँ(ग़ज़ल) - सूरज तिवारी

जो कुछ था, सब लुटाता जा रहा हूँ,
मैं अपनी छवि बनाता जा रहा हूँ।

तेरी उम्मीद में ज़िंदा हूँ अब तक,
वही यादें मिटाता जा रहा हूँ।

तेरी महफ़िल के क़िस्से गुनगुनाकर,
मैं अपना दर्द गाता जा रहा हूँ।

ख़ुदा, ऐसा कहर बरसा है मुझ पर,
नज़र सबसे चुराता जा रहा हूँ!

मैं सूरज की तरह सदियों से जलकर,
गगन में ही समाता जा रहा हूँ।


— सूरज तिवारी
भदोही, उत्तर प्रदेश

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
बोधायन पत्रिका
बोधायन पत्रिका