कैसे कहता है, कमाल है!
पापी पेट का सवाल है!
दुनिया है, लोग हैं, वक़्त है,
खुश हो लेगा? मज़ाल है!
ये दर्द, मुफ़लिसी, बेबसी,
उसके लिए सब बहाल है।
कहीं भी दफ़न हो जाता है,
ज़मीं है, आकाश है, पाताल है!
सब ठूँस रहा है पेट में मगर,
थाली में न रोटी, न दाल है।
वो ख़ास हैं, हरे-भरे हैं,
ये आम आदमी बेहाल है!
उठता है, बैठता है, बोलता नहीं,
ये सब भी उसी की चाल है।
सुई-धागे का धंधा मंदा है,
आजकल कैंची में उछाल है!
हम हैं, तुम हो, राणा भी है,
टाँग का थोड़े न अकाल है?
- ई. राणा ब्रजेश
दरभंगा, बिहार