ज़िंदगी हो गई ख़फ़ा दोस्तों,
हमने निभाई जब वफ़ा दोस्तों।
वो समझते हैं हमें दुश्मन अपना,
जिसका हमने चाहा भला दोस्तों।
आईना आज जब दिखाया उन्हें,
हो गए हैं फिर से ख़फ़ा दोस्तों।
रोज़ देता है एक नया ज़ख़्म वो,
फिर कैसे होगी शिफ़ा दोस्तों।
हमने जिसे दिल से चाहा सदा,
वो ही करता रहा ग़िला दोस्तों।
दोस्ती हमने सदा उनसे निभाई,
देता रहा वो ही हमें दग़ा दोस्तों।
लाख सहकर काँटों की चुभन,
शाख़ पर महकता रहा दोस्तों।
— डॉ. रशीद ग़ौरी
सोजत सिटी, राजस्थान