जब कभी उनकी याद आए, दिल को यूँ बेताब न दे,
ऐ ख़ुदा! फिर इश्क़ में मुझको कोई अज़ाब न दे।
अब न हसरत, आरज़ू दे, न कोई उम्मीद दे,
टूट जाए फिर से ऐसा कोई ख़्वाब न दे।
पूछ बैठा है सवालों से मेरा दिल-ए-नादाँ,
अब उसे इस बार तू कोई जवाब न दे।
पन्ने-पन्ने पर कभी था नाम उनका, नाम मेरा,
ऐ ख़ुदा! उन यादों को रद्दी की किताब न दे।
क्या मिला और क्या गया, अब इश्क़ की तिजारत में,
रहने दे बीती कहानी, मुझको कोई हिसाब न दे।
— डॉ. जितेन्द्र कुमार गुप्ता
इन्दौर
8818844118