दुनिया भर से कवि समाया,
ग्रुप चीर कर भीतर।
जहाँ देखता सिर ऊपर कर,
कवि करता ही-ही कर।
कोई हाथ उठाए, गाए,
कोई कमर हिलाए।
कोई छुप कर रहे पटल पर,
मंद-मंद मुस्काए।
कोई बोले— चलो घुमाने,
ले जाता वृंदावन।
कोई कहता— क्या मतलब है,
फूहड़ है ये जीवन।
तब कहता हूँ— अरे! हृदय को
खोलो, द्वार दिखेगा।
कितने आत्म-बंधु कवि आगे,
आकर आशीष देगा।
दिल और मन सब यहाँ एक हैं,
चाहे जो अपना लो।
आगे बाग़ बड़ा सुंदर है,
जो सुगंध है, पा लो।
— त्रिपुरारी कुमार पाण्डेय