भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं,
वह समय पर ही करता है सब काम।
बड़ों-बड़ों की छुट्टी कर दे, दिखा दे ताक़त,
जिसका चाहे, चमका दे नाम!
माध्यम वही है, करवाता है वही सब काम,
किसी की इज़्ज़त बढ़ा दे, किसी को कर दे बदनाम।
किसी को मेहनत का भी भरपूर फल नहीं मिलता,
मिलता है किसी को मुफ़्त में, करता नहीं कोई काम।
कर्म जैसा करेगा कोई, वैसा ही पाएगा फल,
आज यदि कुछ नहीं होगा, अवश्य मिलेगा कल।
काटेगा तो वही जो बीजा है तूने खेत में,
बीज तभी अंकुरित होगा मिट्टी से, जब चलेगा हल।
उसकी नज़रों से कोई नहीं है बच पाता,
सात परदों में भी छुप जाओ, उसे सब है नज़र आता।
मन को धोखा दे चुका बहुत, अब संभल जा,
सब ख़बर है उसको, बेशक रहता है तू छुपाता।
देर से ही सही, मेहनत का फल अवश्य पाएगा,
खून-पसीना जो तूने बहाया, व्यर्थ नहीं जाएगा।
दुनिया की भीड़ का हिस्सा मत बन, कुछ करके दिखा,
जब गुम हो जाएगा दुनिया की भीड़ में, फिर पछताएगा।
दूसरों को सताएगा तो ख़ुद भी चैन नहीं पाएगा,
तेरे कर्मों का लेखा-जोखा तेरे सामने आएगा।
इ इज़्ज़त-शोहरत सब धरे के धरे रह जाएंगे,
जितना भी बचा ले, बदन तेरा ख़ाक में मिल जाएगा।
— रवींद्र कुमार शर्मा
घुमारवीं, ज़िला बिलासपुर (हि.प्र.)
मो.- ९४१८०९३८८२