आओ प्यारे आओ!
राधे-राधे गाओ।।
बोलो राधे-राधे,
कर्मों को जो साधे।
जो काटेगी माया,
कष्टों वाली छाया।
जो चाहो सो पाओ,
राधे-राधे गाओ।।
है गीता की वाणी,
राधा है कल्याणी।
खेने तेरी नैया,
आती राधा मैया।
चिंता छोड़ो, ध्याओ,
राधे-राधे गाओ।।
वेदों ने है मानी,
कान्हा की है रानी।
जो ध्याया, हर्षाया,
तू क्यों खोया, भाया?
नैनों में तो लाओ,
राधे-राधे गाओ।।
— गीतकार: राम किशोर पाठक
प्रधान शिक्षक, सियारामपुर, पालीगंज, पटना, बिहार
संपर्क: ९८३५२३२९७८