तुम कहाँ हो गुरु? मैं इधर खो गया हूँ,
घुल गया माया में, वहाँ सो गया हूँ।
कहा था—करो जो लगे हित भले का,
वेदना में जियो, लगे हो भले का।
यहाँ दर्द होता, वहाँ कष्ट भारी,
तुम्हारी शरण में खड़ा, त्रिपुरारी!
दे दो तुम जीवन, दे दो कृपा ही,
मुझे लग रही दुनिया स्याही-ही-स्याही।
गला रुँध गया है, गला फँस गया है,
गुरुदेव! बिल्कुल नहीं, यह नया है।
निकालो मुझे खींचकर इस भँवर से,
बाहर हुआ कब से हूँ देव-घर से!
विनय है! शरण में रखो प्राण मेरा,
तुम्हारे बिना दिख रहा है अँधेरा।
— त्रिपुरारी कुमार पाण्डेय