क्या माया है, प्रभु, बताना!(कविता) - त्रिपुरारी कुमार पाण्डेय

क्या माया है, प्रभु, बताना!

कल तक रो-धो कर आए हैं,
आज काम पर लग जाना है।

कल भूखे थे, रोते-धोते,
आज पुनः खाना खाना है।

यह सब क्या है, समझ न आती,
प्रभु जी! आ करके समझाना।

क्या माया है, प्रभु, बताना!

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
बोधायन पत्रिका
बोधायन पत्रिका