कुत्ता, सांप, आदमी (छंदमुक्त) - राजेंद्र सहनी

कुत्ता समझदार, वफादार, रखवार,
सांप कार्बन-डाई-ऑक्साइड शोषक, प्रकृति-पोषक।
आदमी धरती का सबसे जहरीला जीव
बनता जा रहा है पतित, नीच, क्लीव!
सांप स्वरक्षार्थ डंक मारता है,
उसको ख़ुद नहीं पता कि वह जहर उगलता है।
सांप को पता होता है कि उसके जहर से मर जाएगा [कोई],
तो सांप कभी डंक नहीं मार पाएगा।
फिर भी सांप पालतू बन जाता है,
कुत्ता भी अहर्निश वफादारी निभाता है।
मगर आदमी वफादार नहीं होता है,
कुत्ता, सांप या अन्य पालतू जानवर जैसा!
कृतज्ञता चुकाने के वक्त वह कृतघ्न बन जाता है।
कुत्ता-सांप से जहरीला है आज का आदमी,
दिनों-दिन नैतिकहीन बनता जा रहा आज का आदमी।
अपनों से गद्दारी कर रहा है आज का आदमी,
यों ही घमंड में चूर रहता है आज का आदमी।
विकारों से भरता जा रहा है आज का आदमी,
संवेदनशून्य होता जा रहा है आज का आदमी।
अपनों से दूर होता जा रहा है आज का आदमी,
झूठी शान-शौकत में मगरूर है आज का आदमी।
घटिया से घटिया किस्म का बनता जा रहा है आज का आदमी,
कुत्ता-सांप से भी जहरीला बनता जा रहा है आज का आदमी।
स्वार्थ में नीचे गिरता जा रहा है आज का आदमी,
भ्रष्टाचार में लिप्त होता जा रहा है आज का आदमी।


— राजेंद्र सहनी, 
बैरगनिया, सीतामढ़ी

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
बोधायन पत्रिका
बोधायन पत्रिका