पुलिस (कविता) - राम किशोर सिंह ' चकवा '

पुलिस न जागती तो,
हम न सो पाते।
ईद, दिवाली, दशहरा,
कहाँ हम मनाते?

कहाँ बचती किसी की आबरू,
अगर पुलिस पूर्ण सो जाती?
जैसा हम समझते हैं,
वैसा ही फ़र्ज़ निभाती।

हाँ, हैं कुछ पुलिस ऐसी,
जो दाग लगाती चाँद में,
अपनी प्रतिष्ठा धूमिल करती,
कमी लाती अपने सम्मान में।

निष्ठावान पुलिस भी
सही सम्मान न पाती,
कुछ पुलिस के दुष्कर्मों से
सारे वंचित रह जाती।

उम्मीद लगी है निष्ठावान से—
चाँद के दाग छुड़ाएँ,
कर्तव्यहीन पुलिस को
फ़र्ज़ की राह दिखाएँ।

श्रद्धा-सुमन चढ़ाएँ लोग,
जब पुलिस ड्यूटी पर आएँ;
आँसू बहाएँ लोग,
जब विदा होकर जाएँ।

पुलिस पहुँचे, लोग समझें—
अवतार आया है,
मेरा रक्षक आया है,
मेरा प्यार आया है।

औरत समझे—
मेरा दुलार आया है;
युवती समझे—
रक्षाबंधन का त्योहार आया है।


— राम किशोर सिंह 'चकवा'
सचिव: काव्य संगम, सीतामढ़ी
सह सचिव: बिहार राज्य बज्जिका विकास परिषद्, सीतामढ़ी
अध्यक्ष: बज्जिका संयुक्त संघर्ष समिति, ज़िला शाखा सीतामढ़ी
पता: किशोर कुटीर, बसवरिया, सीतामढ़ी, बिहार, भारत
मो.- ९९५५६३४६६०

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
बोधायन पत्रिका
बोधायन पत्रिका