नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे (कविता) - चन्द्रगुप्त प्रसाद वर्मा "अकिंचन"

पाँव पखारे
निशि-दिन सागर,
नमन करे।
गंग-यमुन
वैजयंती उर की,
संताप हरे।
हिम-किरीट
है मस्तक राजे,
धवल करे।
उच्च शिखर
लहराए तिरंगा,
शमन करे।
सर्वभूतेषु
सौम्य स्वरूपे,
सिंहवाहिनी।
विमला देती
है विद्या-विनयम्,
विमल करे।
कमला देती
सुख-शांति-संपदा,
कोठार भरे।
मूल मंत्र है
'स्वमेव मृगेन्द्रता',
भारतवर्षः।
भारत भूमि
है मातृ स्वरूपे,
नमन करें।
"नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे"


 - चन्द्रगुप्त प्रसाद वर्मा "अकिंचन"
      चलभाष: 9305988252

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
बोधायन पत्रिका
बोधायन पत्रिका