दिल में अब आरज़ू जगाया कर(ग़ज़ल) - सूरज तिवारी

दिल में अब आरज़ू जगाया कर,
ग़म मिलें फिर भी मुस्कुराया कर।

लाल इतनी हुई हैं क्यों आँखें?
अश्क़ चश्मे से तू छिपाया कर।

क़ैद कर प्रेमियों के जोड़े को,
ऐ सितमगर! सितम न ढाया कर।

भेद देने से जल गई लंका,
भेदियों से बसर बचाया कर।

देन माँ-बाप की विरासत है,
बेचकर दाग़ मत लगाया कर।


— सूरज तिवारी
भदोही (उत्तर प्रदेश)

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
बोधायन पत्रिका
बोधायन पत्रिका