बोधायन ई - पत्रिका की संपादिका डॉ. प्रीति सुमन जी को असिस्टेंट प्रोफेसर बनने पर बधाई के लिए लिखी गई कविता - अर्जुन प्रभात

बहुत बधाई आपको
प्रीति सुमन जी आज ।
कीर्तिमान यह आपका,
हम सब को है नाज ।।

जीवन के हर क्षेत्र में 
हर पल करें विकास ।
अपनी प्रतिभा से लिखें
नित नूतन इतिहास ।।

हर पल चमके गगन में
प्रतिभा का आदित्य ।
शिक्षा का यह क्षेत्र हो
या उन्नत साहित्य ।।

प्राध्यापक बन कर करें
सतत ज्ञान विस्तार ।
छात्रों के मन में करें 
आशा का संचार।।

मंगलमय हो यह दिवस 
कृपा करें जगदीश।
सुख समृद्धि सौभाग्य हो 
अर्जुन का आशीष।।


        - अर्जुन प्रभात

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
बोधायन पत्रिका
बोधायन पत्रिका