हमारे प्यार की बातें हैं और हम-तुम हैं - डॉ आरती कुमारी



हमारे प्यार की बातें हैं और हम-तुम हैं,

बहुत हसीन फ़िज़ाएँ हैं और हम-तुम हैं।


​वफ़ा के फूल खिले हैं हमारे जीवन में,

मुहब्बतों की हवाएँ हैं और हम-तुम हैं।


​कहीं छुपा के रखेंगे हम एक-दूजे को,

सभी की हम पे निगाहें हैं और हम-तुम हैं।


​पुराने गीत सुनाना वह रूठ जाने पर,

गुज़रते वक़्त की यादें हैं और हम-तुम हैं।


ज़मीं मैं आपकी हूँ आसमां आप मेरे हैं"

यही हमारी पनाहें हैं और हम-तुम हैं।


-डॉ आरती कुमारी

सहायक प्राध्यापक, रामदयालु सिंह कॉलेज मुजफ्फरपुर

वर्तमान/स्थायी पता- शशि भवन

आज़ाद कॉलोनी, रोड 3

माड़ीपुर, मुज़फ़्फ़रपुर बिहार- 842001


*प्रकाशन- 1.धड़कनों का संगीत ( काव्य- संग्रह)मंत्रिमंडल सचिवालय (राजभाषा विभाग) द्वारा पांडुलिपि स्वीकृत एवं अभिधा प्रकाशन से 2021 प्रकाशित, 

2.साथ रखना है (ग़ज़ल संग्रह ) अभिधा प्रकाशन, 2022

संपादन- 1.ये नए मिज़ाज का शहर है , ग़ज़ल संग्रह (लोकोदय प्रकाशन), 2021

2.बिहार की महिला ग़ज़लकार , ग़ज़ल संग्रह (लोकोदय प्रकाशन)2021

3. एक और दधीचि - कमलनयन श्रीवास्तव , अभिधा प्रकाशन , 2024


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
बोधायन पत्रिका
बोधायन पत्रिका