दीप जले तो स्नेह पले,
जूआ खेलना, पी लेना, यह कैसा निशिगंध?
"हैपी दिवाली" कहने पर बिल्कुल हो प्रतिबंध।
मैकॉलेवादिता की हद है—
"हेलो, हाय, गुड मॉर्निंग",
हिंदी संग राष्ट्रभाषा का कैसे हो अनुबन्ध?
चकाचौंध बिजली की मानो बल्बावली हो पर्व,
दीपावली का अभिप्राय दीप जलाने से संबंध।
एक दिवस बिजली रानी को थोड़ा दें आराम,
देश की ऊर्जा आ जाएगी फिर भी देश के काम।
स्नेह-वर्तिका-दीप सम्मिलन, "तमसो मा ज्योतिर्गमय",
मंगलमय शुभ होने दें हम,
जय भारत! जय दीवाली!
— नन्दकुमार आदित्य