शिव परमात्मा (स्तुति) - राजेंद्र सहनी

कौन?
कितनों ने नहीं जान पाया,
कितनों ने नहीं अपनाया।
बाहर-बाहर मन भटकाया,
श्रीमत पर वह नहीं चल पाया।
मैं अनादि, अनंत,
दिग्दिगंत!
कल्प-संकल्प,
वेद-विधान,
नव सृष्टि की जान,
तुम्हारी पहचान।
सृष्टि का बीज रूप,
बदलाव,
जीवन का नया
आयाम।
सर्वात्मा का सद्गुरु,
कायाकल्प-तरु,
मोक्ष-निर्वाण-सत्ज्ञान,
सुख-प्रेम-दयानिधान।
सबसे न्यारा,
सबका प्यारा।
मेरे बिना सब अधूरा,
मेरे साधे सब पूरा!
मैं एक,
तू अनेक।
मेरे पाने का रास्ता एक,
निर्विकारी राजयोगी पाता हरेक।
सबको हमसे
पिता का नाता,
जहाँ से इस जहाँ में
जीव पुत्र आता-जाता।
ज्योतिबिंदु स्वरूप आकार,
मैं निराकार।
अजन्मा, अविनाशी,
मैं परमधाम-निवासी।
कल्पांत संगम युग में आता हूँ,
जहाँ से इस जहाँ में
ले जाता हूँ सबको
सुधार के, उद्धार के!


— राजेंद्र सहनी, 
बैरगनियाँ, सीतामढ़ी

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
बोधायन पत्रिका
बोधायन पत्रिका