मंगलमय हो जन्म दिन
लाए खुशी हजार ।
जीवन में हर पल रहे
आशा का संचार ।।
मंगलमय हो जन्म दिन
लिखे नया विश्वास ।
चरण सदा गतिमान हों
हर पल करें विकास ।।
मंगलमय हो जन्म दिन
भरे सदा उत्साह ।
सहज सौम्य सुखमय रहे
जीवन की यह राह ।।
मंगलमय हो जन्म दिन
कृपा करें भगवान ।
जीवन के हर क्षेत्र में
हो नूतन उत्थान ।
मंगलमय हो जन्म दिन
कृपा करें जगदीश।
सुख समृद्धि सौभाग्य हो
अर्जुन का आशीष ।।