दीपक छोटा ही सही, तम है दूर भगाता (कविता) - रवींद्र कुमार शर्मा

तुम तो ज़ाहिर है कुछ कहते नहीं,
हम ही हैं जो मन की कह लेते हैं।
हमारा दिल दुखाने में कोई नहीं है पीछे,
पर हम हैं कि चुपचाप सह लेते हैं।

मयस्सर नहीं दो वक़्त की रोटी जिसको,
वह भी तो किसी तरह इस दुनिया में हैं जी लेते।
इज्ज़त-आबरू कुछ नहीं ग़रीब की,
लाचारी है, कड़वा घूंट है, पी लेते।

आजकल चुप रहना भी हो गई है आम बात,
नहीं समझता कोई दूसरे के दिल के जज़्बात।
सच्चाई के साथ आज कोई खड़ा नहीं होता,
समय आने पर पता चल जाती है सबकी औकात।

दीपक छोटा ही सही, तम है दूर भगाता,
दुनिया को रास्ता दिखाना ही तो उसको है आता।
घबराना नहीं सीखा उसने तूफ़ानों से भी,
तेल जब तक रहता है उसमें, जलता ही जाता।


— रवींद्र कुमार शर्मा
घुमारवीं, जिला बिलासपुर 
हिमाचल, प्रदेश 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
बोधायन पत्रिका
बोधायन पत्रिका