कृष्ण कन्हैया (हाइकु-संग्रह) - कृष्ण कुमार अजनबी

कृष्ण कन्हैया,
गोपियों के संग में
रास-रचैया।

कृष्ण कन्हैया,
गोकुल-वृंदावन
धेनु-चरैया।

कृष्ण कन्हैया,
राधा नाचे, गोपियाँ
यूँ ता-ता-थैया।

कृष्ण कन्हैया,
कृष्ण-बलराम हैं
दो प्यारे भैया।

कृष्ण कन्हैया,
पार करो हमारी
डूबती नैया।

कृष्ण कन्हैया,
देवकी व यशोदा
दोनों हैं मैया।

कृष्ण कन्हैया,
गोपियाँ कहती हैं
दैया रे दैया।

कृष्ण कन्हैया,
बाल-लीला रचाए
नाग-नथैया।

कृष्ण कन्हैया,
बाल-सखा सुदामा
साथ में गैया।

कृष्ण कन्हैया,
भवसागर से हैं
पार-लगैया।


— कृष्ण कुमार अजनबी

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
बोधायन पत्रिका
बोधायन पत्रिका